Ladli Behna Yojna 3.0 Registration: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं के खाते में हर माह 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं को मिल रहा है। यह योजना 2023 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। इसके बाद दो चरणों में रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुके हैं, इसके बाद भी बहुत सारी महिलाएं इस योजना से वंचित है उनके लिए बड़ा अवसर तीसरे चरण के माध्यम से प्राप्त होने वाला है।
इस योजना के पहले चरण के माध्यम से बहुत सारी महिलाओं को पंजीकृत किया गया इसके बावजूद महिलाएं वंचित रही। इसीलिए सरकार ने वंचित महिलाओं को लाभ प्रदान कराने के लिए लाडली बहना योजना का दूसरा चरण प्रारंभ किया था जिसमें बची हुई वंचित महिलाओं ने आवेदन किया एवं लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान किया परंतु अभी भी काफी महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए सरकार ने उन महिलाओं के लिए एक और अवसर प्रदान किया है लाडली बहन योजना का तीसरा चरण जल्द ही प्रारंभ होने वाला है।
लाडली बहना योजना क्या है ?
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश की रहने वाली सभी महिलाओं के खाते में हर माह 1250 रुपए तक की राशि ट्रांसफर की जाती है। प्रारंभ में लाडली बहना योजना से सभी महिलाओं को ₹1000 प्रदान किए जाते थे परंतु यह राशि बढ़ते-बढ़ते 1250 तक पहुंच चुकी है। सरकार के ऐलान के तहत यह राशि 3000 तक पहुंचने वाली है मतलब मध्य प्रदेश में रहने वाली सभी महिलाओं को आगे चलकर ₹3000 प्रदान किए जाएंगे।
लाडली बहना योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन कब से शुरू किए जाएंगे:-
वंचित महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए सरकार के ऐलान के तहत लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन फिर से प्रारंभ होने वाला है। जिसके अंतर्गत इस योजना के लाभ से वंचित महिलाएं फिर से आवेदन कर सकती हैं। लाडली बहन योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन का ऐलान फरवरी माह की 9वी किस्त के साथ किया जाएगा।
अब तक लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं के खाते में आठ किस्तों के पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं अब उन्हें 9वी किस्त का इंतजार है जो की 10 फरवरी 2024 को उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी 9वी किस्त के साथ-साथ सरकार लाडली बहन योजना 3.0 के रजिस्ट्रेशन का भी प्रारंभ करेगी।
लाडली बहना योजना 3.0 का रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- लाडली बहन योजना का रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज का ऑप्शन दिखेगा उसे पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, उसमें पूछी गई संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- अंत में सभी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ उसे सबमिट कर दें आपकी लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
लाडली बहना योजना की पात्रता
- लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- स्कूल अथवा कॉलेज में पढ़ने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान करने के लिए महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार कई योजनाएं प्रारंभ करती हैं जिसमें से एक योजना लाडली बहन योजना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। लाडली बहना का योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस योजना से प्राप्त राशि से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। लाडली बहन योजना से प्राप्त राशि से भी न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार की जरूरत को भी पूरा कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना का लाभ
लाडली बहना योजना से महिलाओं को कई लाभ मिले हैं। इस योजना से उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है एवं अपनी परिवार में रहने वाले बच्चों एवं परिवार जनों की हर प्रकार से मदद की है। लाडली बहना योजना से प्राप्त राशि से महिलाएं न केवल स्वयं अपितु अपने परिवार जनों की जिम्मेदारी भी उठा पा रही हैं। लाडली बहना योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं।
Home Page | Click Here |
Official Website | Click Here |
Ladli Behna Yojna 3.0 Registration – FAQs
1. लाडली बहना योजना का तीसरा चरण कब शुरू होगा?
Ans. लाडली बहना योजना का तीसरा चरण फरवरी से शुरू होने की संभावना है।
2. लाडली बहना योजना का नया रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?
Ans. नए आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश में जल्द ही बहनों को योजना के तहत रजिस्टर्ड करने हेतु पोर्टल पर विकल्प दिया जाएगा।