UP Board Admit Card : यूपी बोर्ड 10वी 12वी के एडमिट कार्ड डाउनलोड करे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

UP Board Admit Card: यूपी बोर्ड में कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। साथ ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल को भी निर्धारित कर दिया गया है। यदि आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए एडमिट कार्ड काफी आवश्यक रहेगा। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करने के लिए यहां पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Admit Card

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हर साल 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जाता है जिसके बाद एडमिट कार्ड के माध्यम से वह परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्राप्त कर पाते हैं। यदि इस बार आपने रजिस्ट्रेशन करवाया है, तो आपके लिए 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड काफी आवश्यक है जो कि कैसे और कब डाउनलोड करने को मिलेगा! आपके लिए इस प्रकार का पूरा विवरण इस लेख के माध्यम से प्राप्त होने वाला है।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 कब आएगा?

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों हेतु बाद अपडेट आ चुका है। हाल ही में आई अपडेट के मुताबिक बताया जा रहा है, कि एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जारी कर दिया जाएगा, जिसे आप सभी विद्यार्थी ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024

हर साल लाखों स्टूडेंट द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया जाता है उसी प्रकार साल 2024 के लिए 55 लाख 8206 स्टूडेंट द्वारा पंजीकरण कर लिया गया है इसके बाद सभी को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है जो की कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा की बात की जाए तो छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो पेज में आयोजित की जाने वाली है जिसमें पहला पेज 25 जनवरी से 1 फरवरी और दूसरा 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया जाएगा, जो कि ऑफलाइन माध्यम से राज्य के सैकड़ो परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण होगी।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

फरवरी के दूसरे सप्ताह तक एडमिट कार्ड रिलीज हो जाएगा जिसमें छात्रों की महत्वपूर्ण जानकारी अंकित होगी। इस जानकारी में आपके लिए रोल नंबर और परीक्षा केंद्र के लिए परीक्षा कोड और भी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर मिलने वाली है:-

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • छात्र का रोल नंबर
  • नामांकन संख्या अथवा इनरोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषय एवं विषय कोड
  • संस्था का नाम
  • केंद्र का विवरण
  • छात्र की फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर

How To Download UP Board Admit Card ?

यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको दिए गए निर्देश अनुसार चलना पड़ेगा जो कुछ इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
  • होम पेज पर “एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपके लिए रजिस्ट्रेशन संख्या एवं मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी के बाद सबमिट करते हुए आगे बढ़े।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना काफी आवश्यक है।
  • एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को पहचान पत्र ले जाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी अध्ययन सामग्री को नहीं ले जाना है।
  • परीक्षा केंद्र पर आपको परीक्षा द्वारा निर्धारित सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले अवश्य जाएं।

केंद्र पर एंट्री कैसे मिलेगी?

सभी विद्यार्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कर लिया गया है वह जल्द एडमिट कार्ड प्राप्त कर लेंगे इसके बाद परीक्षा टाइम टेबल के आधार पर आपको केंद्र पर जाकर अपना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दिखाना होगा। दोनों महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर आपको केंद्र पर एंट्री मिल जाएगी।

UP Board Admit Card – FAQs

1. यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कब आएगा?

Ans. यूपी बोर्ड परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह तक आएगा।

2. यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कब होगा?

Ans. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment